?
omega ck2129 replica breitling navitimer a24322 review replica watches uk rolex 6263 non paul newman daytona price vintage longines watches uk replica watches
फतेहपुर सीकरी: राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय महासचिव जयंत चौधरी ने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। कहा कि किसानों की जमीन छीनने का कुचक्र रचा जा रहा है। प्रधानमंत्री तक अपने भाषणों में किसानों को लुभाने और धमकाने का प्रयास कर रहे हैं। विकास के नाम कोई शर्त बर्दाश्त नहीं की जाएगी। भूमि अधिग्रहण जैसे काले कानून वापस लेने होंगे। अगर किसानों के हितों की अनदेखी बंद नहीं हुई, तो जल्द ही देशभर में असहयोग आंदोलन चलाया जाएगा।
चाहरवाटी के जैंगारा ग्राम में शुक्रवार को लगभग तीन घंटे देरी से पहुंचे जयंत चौधरी ने एकजुटता का पाठ पढ़ाते हुए कहा कि किसानों की कोई जाति नहीं होती है। उन्होंने किसानों के मसीहा और अपने दादा चौधरी चरण सिंह के वक्तव्यों को दोहराया कि देश की खुशहाली का रास्ता खेत-खलिहानों से होकर जाता है, लेकिन सरकारें मनमानी कर रही हैं। चौधरी साहब ने ही किसानों को मालिकाना हक दिया। सरकारें उनकी जमीन तक छीन लेना चाहती हैं। भूमि अधिग्रहण में अंग्रेजी कानून को बदलने में हमको 119 वर्ष लगे और भाजपा सरकार ने मात्र नौ माह में ही कानून को तोड़ मरोड़ दिया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए बोले कि वे खुद को तकदीर वाला बताते हैं, लेकिन किसानों की तकदीर को बिगाड़ रहे हैं। सोचा था कि किसानो के अच्छे दिन आएंगे, लेकिन चंद माह में ही सपने चकनाचूर हो गए।
किसान दम तोड़ रहा और अडानी को छह हजार करोड़
30 लोगों पर देश का 95 हजार करोड़ रूपया ऋण बकाया है, जिसे वसूलने योग्य नही माना जा रहा और अडानी को छह हजार करोड़ का नया ऋण थमा दिया गया है। जयंत चौधरी ने कहा कि कैग की रिपोर्ट में एक लाख हेक्टेअर अधिग्रहीत भूमि में से मात्र 45 हजार का ही उपयोग हो सका है, लेकिन सरकारें किसानों की 60-70 प्रतिशत फसल बर्बादी पर मूकदर्शक बनी हैं। 200 करोड़ सहायता राशि ऊंट के मुंह में जीरा समान हैं।
जाट आरक्षण खत्म होना दुर्भाग्य पूर्ण
जयंत का कहना था कि जाट आरक्षण का खत्म होना दुर्भाग्यपूर्ण है। केंद्र की भाजपा सरकार सुप्रीम कोर्ट में तर्क व राय नही रख पाई। आरक्षण कानून जब हमने पास किया था, तब सभी सहमत थे। मात्र नौ माह में ऐसा क्या हुआ कि जाट आरक्षण रद हो गया। इससे नौजवानों के सामने संकट खड़ा हो गया है।
ये थे मौजूद
इस दौरान जिलाध्यक्ष ब्रजेश चाहर, केदार सिंह चाहार, जयपाल सिंह खिरवार, पूर्व विधायक चौधरी उम्मेद सिंह, फौरन सिंह इंदौलिया, संजय फौजदार आदि।
शहीद दिवस पर होगा एलान
23 मार्च को शहीद दिवस पर जन जागरण के यात्रा समापन पर किसानों के हित में बड़ा एलान हो सकता है। युवा नेता ने मिनी छपरौली के किसानों व ग्रामीणों को भट्टा पारसौल पहुंचने का न्योता दिया।
News Link : http://www.jagran.com/uttar-pradesh/agra-city-12184947.html