सांसद श्री जयन्त चौधरी ने नियम 377 के तहत लोकसभा में उत्तर प्रदेश में बाढ़ से हो रही तबाही का मुददा उठाते हुए मांग की
सांसद श्री जयन्त चौधरी ने नियम 377 के तहत लोकसभा में उत्तर प्रदेश में बाढ़ से हो रही तबाही का मुददा उठाते हुए मांग की
नर्इ दिल्ली, 27 अगस्त, 2013 - राष्ट्रीय लोकदल महासचिव एवं सांसद श्री जयन्त चौधरी ने नियम 377 के तहत लोकसभा में उत्तर प्रदेश में बाढ़ से हो रही तबाही का मुददा उठाते हुए मांग की कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्य युद्ध स्तर पर चलाया जाये तथा किसानों के नुकशान का आंकलन कर उसकी भरपार्इ की जाये।
पिछले कुछ दिनों से हो रही बारिश की वजह से लगभग सभी प्रमुख नदियां- गंगा, सरयू, घाघरा,यमुना, शारदा- उफान पर हैं। सूबे के लगभग 23 जिलों में बाढ़ का संकट गहराता जा रहा है। रामपुर, आगरा, बागपत, कन्नौज, इटावा और बांदा तथा पूर्वी उत्तर प्रदेश के कर्इ जिलों में भी प्रमुख नदियों का जल स्तर खतरे के निशान से ऊपर है। इससे सैकड़ों गांव बाढ़ के पानी में घिरे हैं। बाढ़ की वजह से निचले इलाकों में भारी तबाही मची है और बड़े पैमाने पर नुकसान की आशंका जतार्इ जा रही है।
श्री जयन्त चौधरी ने आèािकारिक आंकड़ों का हवाला देते हुए लोकसभा में कहा कि प्रदेश में मानसून शुरू होने से लेकर अब तक कुल 233 लोगों की मौत हो चुकी है। राज्य के बाढ़ प्रभावित जिलों में करीब पौने दो लाख की आबादी अभी भी प्रभावित है। उत्तर प्रदेश प्रशासन की हालत खराब होती जा रही है। बाढ़ का पानी जमा होने से लोगों के सामने रोजी-रोटी का संकट पैदा हो गया है। कर्इ जिलों में लोगों को राहत व खाध सामग्री नहीं मिल पा रही है। बाढ़ से फसलों को भी भारी नुकसान पहुंचा है।
श्री जयन्त चौधरी मांग की कि उत्तर प्रदेश सरकार बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत व बचाव कार्य युद्ध स्तर पर चलाये तथा किसानों के नुकसान का आंकलन करके उसकी भरपार्इ की जाये।
Press Releases
रालोद महासचिव जयन्त चौधरी ने प्रधानमंत्री को पत्र लिख यमुना प्राधिकरण के गठन की मांग की
राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व सांसद श्री जयन्त चौधरी ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखकर यमुना को स्वच्छ बनाने के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की है। उन्होंने प्रधानमंत्री से यमुना प्राधिकरण के गठन एवं कुशल व पारदर्शी संचालन के लिए सरकार द्वारा संसद में बिल पेश करने की मांग की है।
Read more...Live video chat with Shri Jayant Chaudhary, MP (LS)
मथुरा से लोकसभा सांसद व राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय महासचिव श्री जयन्त चौधरी अपने संसदीय क्षेत्र के लोगों से 9 मार्च 2014 को गूगल हैंगआउट के माध्यम से लाइव वीडियो चैट करेंगे। इस ‘सांसद विकास संवाद’ नामक पारस्परिक वार्तालाप सत्र का उद्देश्य स्थानीय लोगों को उनके प्रतिनिधि के नजदीक लाना है।
Read more...सांसद जयन्त चौधरी ने नई तहसीलों की मांग की
राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय महासचिव एवं लोकसभा सांसद श्री जयन्त चौधरी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव को पत्र लिखकर प्रदेश में मथुरा जनपद में गोवर्धन, आगरा जनपद में अकोला तथा गाजियाबाद जनपद में लोनी को तहसील का दर्जा दिलाने की मांग की है। Read more...